उरई: सड़क सुरक्षा को लेकर उठाया गया बड़ा कदम, बिना हेलमेट परिवहन कार्यालय परिसर में प्रवेश निषेध
सुरेश कुमार वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) जालौन द्वारा उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, उरई में बिना हेलमेट के कार्यालय में प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सुरेश कुमार वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) जालौन द्वारा उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, उरई में बिना हेलमेट के कार्यालय में प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है।
उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय उरई में रोजाना बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य कार्यों के लिए आवेदक पहुँचते हैं। अब हेलमेट अनिवार्य होने से विभाग द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यातायात नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा को लेकर उठाया गया यह कदम शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोगों ने इसे सराहनीय पहल बताया है और उम्मीद जताई है कि इससे आमजनमानस में भी नियमों के पालन की आदत मजबूत होगी।
आदेश के तहत दो पहिया वाहन से परिवहन कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। बिना हेलमेट पहने पहुँचे व्यक्तियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करते हुए स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके साथ ही परिसर की दीवारों पर भी लिखा गया है।
सुरेश कुमार वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) द्वारा कहा कि जब विभाग स्वयं यातयात नियमों का पालन नहीं करेगा तो आमजन से अपेक्षा करना बेमानी होगा। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी हो देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़े।

Janmat News 
