बहराइच प्रशासन की सख्त और निर्णायक कार्रवाई, नानपारा में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र
उप्र के बहराइच जनपद के नानपारा तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ों के खिलाफ प्रशासन ने आज सख्त और निर्णायक कार्रवाई की।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के नानपारा तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ों के खिलाफ प्रशासन ने आज सख्त और निर्णायक कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत ग्राम इमामनगर गड़रहवा में जेसीबी गरजी और वर्षों से किए गए अवैध पक्के निर्माणों को ज़मींदोज़ कर दिया गया।
राजस्व अभिलेखों के अनुसार, गाटा संख्या 280 (रकबा 0.1900) खलिहान के नाम दर्ज है, जबकि गाटा संख्या 68 तालाब के रूप में दर्ज है।
इन दोनों सरकारी भू-खंडों पर गांव के ही 16 अतिक्रमणकारियों द्वारा लंबे समय से अवैध कब्ज़ा कर पक्का निर्माण किया गया था। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कब्ज़ा न हटाए जाने पर आज यह कड़ी कार्रवाई की गई।

Janmat News 
