प्रतापगढ़: संतान न होने से परेशान दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत; गांव में शोक

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। संतान न होने से मानसिक रूप से परेशान पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना 9 सितंबर की है।

प्रतापगढ़: संतान न होने से परेशान दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत; गांव में शोक
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। संतान न होने से मानसिक रूप से परेशान पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना 9 सितंबर की है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के ग्राम श्रीकांत का पुरवा निवासी सुभाष तिवारी (53) पुत्र रामआधार तिवारी और उनकी पत्नी सपना तिवारी (50) ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी दंपति के बच्चे नहीं हो रहे थे। इसी को लेकर दोनों मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। इसी तनाव में आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान सुभाष तिवारी की मौत हो गई।

वहीं गंभीर हालत में सपना तिवारी को SRN अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।