फतेहपुर में गोवंश का कटा सिर मिलने से बवाल, बजरंग दल का सड़क पर हंगामा

उप्र के फतेहपुर जिले के चितीसापुर के समीप गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

फतेहपुर में गोवंश का कटा सिर मिलने से बवाल, बजरंग दल का सड़क पर हंगामा
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जिले के चितीसापुर के समीप गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आपको बता दे हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश का कटा सिर सड़क पर रखकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक देखने को मिली। झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालात बिगड़ते देख सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर रखे गोवंश के कटे सिर को अपने कब्जे में लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान इलाके में कुछ समय के लिए तनाव बना रहा।

मामले को लेकर एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गोवंश का सिर मिला हुआ है। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि झड़प जैसी कोई गंभीर स्थिति नहीं थी और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।