बलिया: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई पुष्पांजलि, कई गणमान्य जन रहे मौजूद
बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट
बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर रिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह एवं टाउन इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अखिलेश सिन्हा व उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे ।


