बहराइच: होटल के कमरे में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप; विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस

उप्र के बहराइच जनपद के एक होटल में प्रेमी युगल द्वारा खुदकुशी किये जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी। होटल संचालक की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची.

बहराइच: होटल के कमरे में प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, इलाके में मचा हड़कंप; विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के एक होटल में प्रेमी युगल द्वारा खुदकुशी किये जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी। होटल संचालक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों प्रेमी युगल का शव बाहर निकाला और विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि श्रावस्ती के रहने वाले दो प्रेमी युगल 22 सितम्बर से बहराइच में स्थित अवध कैलाश होटल में 201 नम्बर कमरा बुक करके रह रहे थे।  कल पूरे दिन जब उस कमरे से कोई गतिविधि नही दिखी तो होटल संचालक ने इसकी सूचना तत्काल नगर पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अंदर दोनों प्रेमी युगल खांसी के फंदे से लटकते हुए मिले। होटल में जमा किए गए पहचान पत्र के आधार पर पुलिस को जानकारी हुई कि युवक रिंकू श्रावस्ती जनपद के रहने वाला है जबकि महिला पिंकी गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली हैं।

ये दोनों 22 सितंबर से इस होटल में कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों प्रेमी युगल के शव को पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कमरे के भीतर बारिकी से निरीक्षण कर  साक्ष्य संकलन में जुट गई है।

पुलिस उपाधीक्षक एन डी मिश्रा ने बताया कि इस घटना के सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कमरे से प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।