बलरामपुर: चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते अवकाश घोषित, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय बंद

चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के दृष्टिगत उप्र के बलरामपुर जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।

बलरामपुर: चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते अवकाश घोषित, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय बंद
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट  

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के दृष्टिगत उप्र के बलरामपुर जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।

चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर अवकाश घोषित

मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी तथा तेज हवाएं व भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 30 अक्टूबर को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं अन्य सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई आदि) से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा।