रामपुर: आजम खान को HC से राहत मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर, फैसले का स्वागत
दो पैन कार्ड रखने के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने पर उप्र के रामपुर जनपद के शाहबाद में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर/जनमत न्यूज़। दो पैन कार्ड रखने के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने पर उप्र के रामपुर जनपद के शाहबाद में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। सपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार, दो पैन कार्ड रखने के मामले में रामपुर की अदालत ने आजम खान को सजा सुनाई थी। इस फैसले को उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति समित गोपाल की पीठ ने आजम खान की जमानत मंजूर कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर नगर शाहबाद के मोहल्ला सदात मे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस दौरान सपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने इसे पार्टी के लिए राहत भरा फैसला बताया।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता लायक मियां, सभासद सैयद बब्लू अली, सैयद शान मियां, मरगूब अब्बासी, इस्तेखार मियां, भूरा मियां, फराज मियां, खुशनूद मियां विशारत मिया व बब्बन खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



