फतेहपुर: विवादित पोस्ट से थी माहौल बिगड़ने की आशंका, पुलिस ने लिया एक्शन; दो गिरफ्तार

उप्र के फतेहपुर जनपद में बकरीद से पहले एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि गुफरान और जैनुल अब्दीन नाम के दो लोगों ने ऐसी पोस्ट साझा की थी, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई थी।

फतेहपुर: विवादित पोस्ट से थी माहौल बिगड़ने की आशंका, पुलिस ने लिया एक्शन; दो गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में बकरीद से पहले एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि गुफरान और जैनुल अब्दीन नाम के दो लोगों ने ऐसी पोस्ट साझा की थी, जिससे माहौल बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई थी।

पोस्ट में कुर्बानी का जिक्र करते हुए गोवंश की तस्वीर लगाए जाने के बाद मामला गरमा गया और हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इतना ही नहीं, विवादित पोस्ट से जुड़े दोनों मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं, ताकि आगे की जांच की जा सके।

वहीं, एसपी ने जनपद वासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की भड़काऊ या विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा न करें, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। यह पूरी कार्रवाई फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में की गई है, जहां पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।