बुलंदशहर: जिंदगी की जंग हारी जिंदा जलाई गई युवती, प्रेमी के परिजनों ने किया था हत्या का प्रयास

उप्र के बुलंदशहर जनपद में प्रेमी के परिजनों द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई युवती की मौत होने की खबर है। मामला जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के सालवानपुर गांव का था।

बुलंदशहर: जिंदगी की जंग हारी जिंदा जलाई गई युवती, प्रेमी के परिजनों ने किया था हत्या का प्रयास
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में प्रेमी के परिजनों द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई युवती की मौत होने की खबर है। मामला जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के सालवानपुर गांव का था।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी का दूसरी जगह रिश्ता तय होने की सूचना पर प्रेमी के घर पहुंची युवती पर प्रेमी के परिजनों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी जिससे युवती पूरी तरह झुलस गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस और 112 नंबर पीआरबी मौके पर पहुंची थी। युवती लगभग 90% जल चुकी थी। पुलिस ने जली हुई युवती को CHC शिकारपुर में भर्ती कराया था।

जहां पर जली हुई युवती की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर दिल्ली रैफर किया था। युवती का 8 दिन से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

बता दें कि 3 साल से प्रेमी शादी का झांसा देकर युवती का शोषण कर रहा था। युवती का शव घर पहुंचने पर आस-पड़ोस के लोगों में शोक की लहर छा गई। युवती के परिजनों ने अहमदगढ़ थाने में प्रेमी सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

एसएसपी ने युवती को जिंदा जलाकर मारने वाले चारों आरोपियों के ऊपर 25 -25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। 25 हजार के इनामी युवती के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस ने अन्य चारों आरोपियों को पकड़ने के लिए कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कराये हैं। आरोपियो को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमो को लगाया गया।

मृतक की माँ ने CM और SSP से आरोपियों को सख्त सजा देने की अपील की है। मृतक की छोटी बहन रोते बिलखते हुए बोली मेरी बहन के कातिलों को सख्त सजा मिले। 8 दिन पहले अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के सालवानपुर गांव में युवती के ऊपर पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाकर मारने की कोशिश की गई थी।