भदोही: जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक को बड़ी राहत, दो साल की सजा को किया निरस्त

यूपी के भदोही जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख भतीजे मनीष मिश्रा समेत छह आरोपियों को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

भदोही: जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक को बड़ी राहत, दो साल की सजा को किया निरस्त
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। यूपी के भदोही जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके पूर्व ब्लॉक प्रमुख भतीजे मनीष मिश्रा समेत छह आरोपियों को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय के भाई को धमकी देने के करीब 24 साल पुराने मामले में फरवरी 2025 में सुनाई गई दो साल की सजा को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने निरस्त कर दिया है।

गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश पुष्पा सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामला साल 2002 के विधानसभा चुनाव के दौरान का है। उस समय ज्ञानपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर गोरखनाथ पांडेय और सपा के टिकट पर विजय मिश्रा चुनाव मैदान में थे।