चंदौली में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर; बाइक सवार की मौत
उप्र के चंदौली जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशसराय गांव के समीप एनएच 19 की है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशसराय गांव के समीप एनएच 19 की है।
मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक सवार अजीत कुमार घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जांच उपरांत चिकित्सकों ने अजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि अजीत कुमार कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रुम में मुंशी के रूप में कार्यरत थे। उनके मौत की सूचना से कलेक्ट्रेट में शोक की लहर दौड़ गई, दूसरी ओर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।







