गोमुख से मुजफ्फरनगर पहुंचे शैंकी शर्मा ने जनमत न्यूज संवाददाता संजय कुमार को किया सम्मानित

गोमुख से पदयात्रा कर मुजफ्फरनगर पहुंचे हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा ने कांवड़ यात्रा की कवरेज के दौरान जनमत न्यूज के संवाददाता संजय कुमार को सम्मानित किया।

गोमुख से मुजफ्फरनगर पहुंचे शैंकी शर्मा ने जनमत न्यूज संवाददाता संजय कुमार को किया सम्मानित
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट 

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। गोमुख से पदयात्रा कर मुजफ्फरनगर पहुंचे हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा ने कांवड़ यात्रा की कवरेज के दौरान जनमत न्यूज के संवाददाता संजय कुमार को सम्मानित किया।

इस अवसर पर शैंकी शर्मा ने कहा कि जनमत न्यूज ने शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा की पल-पल की खबरें जनता तक पहुंचाने के साथ लगातार जमीनी स्तर पर कवरेज की।

उन्होंने संवाददाता संजय कुमार की पत्रकारिता एवं कांवड़ यात्रा की कवरेज की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सम्मान मिलने पर संजय कुमार ने शैंकी शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनमत न्यूज का प्रयास हमेशा जनता तक निष्पक्ष, सटीक और जमीनी खबरें पहुंचाना है।