मुजफ्फरनगर में रिश्तों की डोर, सुरक्षा का वचन: एसएसपी संजय कुमार को बांधी राखी
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर एसएसपी ने बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बहनों को उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाते हुए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने का वचन दिया। रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं आत्मीयता को मजबूत करने वाला रहा।







