बुलंदशहर: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NIA की कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, घर में आवाजाही पर रोक

उप्र के बुलंदशहर जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

बुलंदशहर: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NIA की कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, घर में आवाजाही पर रोक
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब छह बजे बुलंदशहर पहुंची NIA की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान इंटारोड़ी स्थित बिलाल के मकान पर मुख्य कार्रवाई चलने की जानकारी मिली है।

तलाशी के दौरान घर के भीतर और बाहर आवाजाही पर रोक लगाई गई। NIA की टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

अब्दुल कादिर, फैसल और बिलाल के ठिकानों पर NIA की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई पूरी होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है।