बुलंदशहर: पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से दो गौ तस्कर घायल
उप्र के बुलंदशहर जनपद की चोला पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गौ तस्करों को गोली लगी है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद की चोला पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गौ तस्करों को गोली लगी है।
गौ तस्कर आरिफ और राशिद पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों गौ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। दोनों गौकशी की घटना में वांछित बताए जा रहे थे। 15 अगस्त को बदमाशों ने गौकशी की घटना को अंजाम दिया था।







