कुशीनगर में तेज रफ़्तार का कहर, कार ने खड़े ट्रेलर में मारी जोरदार टक्कर; तीन युवकों की मौत

कुशीनगर जिले में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. जनपद के हाटा नगरपालिका के रॉयल मैरेज हाल के पास तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

कुशीनगर में तेज रफ़्तार का कहर, कार ने खड़े ट्रेलर में मारी जोरदार टक्कर; तीन युवकों की मौत
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट  

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जिले में तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. जनपद के हाटा नगरपालिका के रॉयल मैरेज हाल के पास तेज रफ्तार कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से तीन की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोगो का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। घटना सुबह भोर में 3 बजे की बताई जा रही है।

तीन युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है। मृतक नीतीश, अमन और हरीश हाटा नगरपालिका के निवासी थे। तेज रफ्तार होने की वजह से हाइवे पर खड़े ट्रेलर में कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी जिससे यह दुखद हादसा हो गया।