मुजफ्फरनगर मखियाली मारपीट प्रकरण: पत्नी संग SSP कार्यालय पहुंचे किसान मनीष तोमर, लगाई न्याय की गुहार
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मखियाली में दो दिन पूर्व किसान मनीष तोमर के साथ हुई मारपीट के मामले में पीड़ित किसान अपनी पत्नी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव मखियाली में दो दिन पूर्व किसान मनीष तोमर के साथ हुई मारपीट के मामले में पीड़ित किसान अपनी पत्नी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। पीड़ित दंपती ने एसएसपी सूरज कुमार राय से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई करने तथा पीड़ित की तहरीर के तथ्यों के आधार पर नियमानुसार धाराएं लगाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी से मुलाकात के बाद पीड़ित किसान मनीष तोमर और उनकी पत्नी संतुष्ट नजर आए। अब पीड़ित परिवार को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय मिलने की उम्मीद है।



