प्रतापगढ़: जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में जमीनी विवाद को लेकर मानिकपुर थाने बुलाकर महिला के साथ मारपीट हुई। महिला ने दारोगा और थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रतापगढ़: जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ की गई मारपीट, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में जमीनी विवाद को लेकर मानिकपुर थाने बुलाकर महिला के साथ मारपीट हुई। महिला ने दारोगा और थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए।

महिला का आरोप है कि उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। महिला ने बताया कि मारपीट के बाद उसके कान से पानी आ रहा है।

महिला का कहना है कि पैसा देने के बाद जब उसने कहा कि मुकदमा लिखकर उसकी कॉपी दे दी जाए, तभी दारोगा और थाना प्रभारी भड़क गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के ककरहा गांव का बताया जा रहा है।

वहीं, महिला का आरोप है कि जब एक अन्य महिला महिला सिपाही के साथ जमानत कराने पहुंची, तो उसके साथ भी महिला कांस्टेबल द्वारा मारपीट की गई। घटना के बाद तहसील परिसर में जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित महिला ने रो-रोकर बताया कि उसे थाने में बैठाकर जमकर पीटा गया।

महिला ने थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर जांच में शामिल किए जाने की मांग की है। महिला की चोटें देखकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई और तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।