मुजफ्फरनगर: बारिश में शिव भक्तों की सेवा, हिंदू युवा वाहिनी ने बांटे फल; SSP और खुफिया तंत्र की जमकर सराहना

श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के शिव चौक पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शिव भक्तों की सेवा करते हुए फल वितरित किए।

मुजफ्फरनगर: बारिश में शिव भक्तों की सेवा, हिंदू युवा वाहिनी ने बांटे फल; SSP और खुफिया तंत्र की जमकर सराहना
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के शिव चौक पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शिव भक्तों की सेवा करते हुए फल वितरित किए। इस दौरान श्रद्धालुओं को फल बांटकर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की गई। सेवा कार्य की शिव भक्तों ने भी सराहना की।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और तत्परता के कारण यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।

पदाधिकारियों ने पुलिस के खुफिया तंत्र की भी जमकर सराहना करते हुए कहा कि समय पर सूचनाएं एकत्र कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के समन्वय को कांवड़ यात्रा की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।