बुलंदशहर: ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार भाई-बहन की टक्कर, भाई की मौके पर ही मौत; बहन गम्भीर घायल

उप्र के बुलंदशहर जनपद में ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार भाई-बहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन गम्भीर घायल है।

बुलंदशहर: ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार भाई-बहन की टक्कर, भाई की मौके पर ही मौत; बहन गम्भीर घायल
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में ट्रैक्टर ट्राली से बाइक सवार भाई-बहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहन गम्भीर घायल है।

घटना बुलन्दशहर कोतवाली नगर क्षेत्र नुमाईश फ्लाईओवर के पास की है। एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है। भाई प्रवीन और बहन तनु घर से बाइक पर सवार होकर दिल्ली के लिए निकले थे।

सड़क के दूसरी तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को अचानक से मोड़ देने से ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हुई। युवक की बहन गम्भीर घायल हो गई।

हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर चालक फरार हो गया। राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए हादसे के बाद घायल हुए युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बाईक सवार युवक की मौत हो चुकी थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवती को हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया। म्रतक के परिजनों की तहरीर पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस से ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।