फर्रुखाबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में हंगामा, जिलाध्यक्ष पद को लेकर जमकर हुआ विवाद

उप्र के फर्रुखाबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में हंगामा होने की खबर सामने आ रही है। मामला फर्रुखाबाद के कांग्रेस पार्टी कार्यालय का है।

फर्रुखाबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में हंगामा, जिलाध्यक्ष पद को लेकर जमकर हुआ विवाद
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट  

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में हंगामा होने की खबर सामने आ रही है। मामला फर्रुखाबाद के कांग्रेस पार्टी कार्यालय का है।

मिली जानकारी के अनुसार पार्टी जिलाध्यक्ष पद को लेकर जमकर विवाद हुआ। कांग्रेस पार्टी की प्रभारी नेता सारिका सिंह के सामने जमकर विवाद हुआ।

कांग्रेस कमेटी की बैठक में फर्रुखाबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम और पुन्नी शुक्ला के बीच जमकर कहासुनी हुई। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की नीतियों को लेकर खुश नहीं थे।