मथुरा: राया पुलिस ने लूट की फर्जी कहानी का किया खुलासा, 6 लाख के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

उप्र के मथुरा जनपद की थाना राया पुलिस ने एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में 6 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मथुरा: राया पुलिस ने लूट की फर्जी कहानी का किया खुलासा, 6 लाख के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट

मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के मथुरा जनपद की थाना राया पुलिस ने एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में 6 लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना देकर रकम हड़पने की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पूरी 6 लाख की रकम बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में 2 अक्टूबर को ग्राम हरोथा के बाहर सरकारी स्कूल के पार्क के पास से कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र कारे सिंह निवासी सरकोरिया थाना गोरई, अलीगढ़ और अजीत पुत्र कन्हैयालाल निवासी नगला बधिया थाना इगलास, अलीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 33 वर्ष है।

बता दें कि 1 अक्टूबर को वादी ने थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके एजेंट कुलदीप ने लूट की झूठी कहानी बनाकर 6 लाख रुपये हड़प लिए हैं। इस पर थाना राया में मु.अ.सं. 318/2026 धारा 316(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि 29 सितंबर को वादी ने उसके खाते में 6 लाख रुपये भेजकर मथुरा लाने को कहा था। उसने अपने साथी अजीत के साथ मिलकर रकम हड़पने की योजना बनाई। कुलदीप ने इगलास और बैसमा के ग्रामीण बैंकों से 3-3 लाख रुपये निकाले और बैसमा में ही अजीत को दे दिए।

दोनों ने रुपये ग्राम हरोथा में छिपा दिए। इसके बाद पूर्व योजना के अनुसार कुलदीप ने अपनी मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा तोड़कर हाईवे पर लूट की झूठी सूचना पहले वादी और फिर डायल 112 को दी। खाली बैग हाईवे पर फेंक दिया।