लखीमपुर खीरी के भीरा में चला बुलडोजर, हाईवे किनारे 50 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के बिजुआ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 पर भीरा कस्बे में सबसे अधिक अतिक्रमण होने पर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

लखीमपुर खीरी के भीरा में चला बुलडोजर, हाईवे किनारे 50 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद के बिजुआ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 पर भीरा कस्बे में सबसे अधिक अतिक्रमण होने पर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

हाईवे किनारे किए गए करीब 50 से अधिक अवैध आशियानों और दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इससे पहले प्रशासन मंगलवार सुबह भी कार्यवाही करने पहुचा था लेकिन किन्ही कारणों से कार्रवाई टल गई थी।

दरअसल NHAI बरेली इकाई के सह परियोजना निदेशक ने 3 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग नियंत्रण अधिनियम 2002 की धारा 26(2) के तहत सात दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। समय सीमा पूरी होने पर प्रशासन हरकत में आया।

दूसरी बार भारी पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम पलिया पुष्पक सहित एडीएम, एडिशनल एसपी सहित सुरक्षा के लिए 8 क्षेत्राधिकारी, 12 प्रभारी निरीक्षक, 50 उप निरीक्षक, 500 मुख्य आरक्षी, 100 आरक्षी, 10 यातायात पुलिस और 10 फायर सर्विस की गाड़ियां व करीब 3 एम्बुलेंस तैनात की गईं। कार्रवाई से पहले ही कई लोग खुद अपने टीन-शेड और दुकानें तोड़कर मलबा ट्रॉलियों में भरकर ले जाते दिखे।

इसके बाद भी प्रशासन ने आज सुबह 2 घण्टे का समय दिया था 2 घण्टे के समय पूर्ण होने के बाद सड़क के दोनों ओर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि गरीबों के आशियाने तोड़े गए जबकि बड़े प्रतिष्ठानों को मोहलत दी गई।

एसडीएम पलिया पुष्पक ने बताया कि हटाए गए करीब 50 परिवारों के रहने की व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से की गई है। जिनके पास पहले से आवास है उन्हें छोड़ा गया है, शेष को जल्द आवास दिलाया जाएगा। एनएचएआई ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर खर्च भी वसूला जाएगा।