प्रतापगढ़: समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादें, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की सदर तहसील में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर एसडीएम अनुष्का शर्मा, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा और नगर पालिका ईओ राकेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

प्रतापगढ़: समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादें, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की सदर तहसील में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर एसडीएम अनुष्का शर्मा, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा और नगर पालिका ईओ राकेश कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं। कुछ मामलों का सदर एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।