महराजगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, संकरी गली का रास्ता साफ; कोर्ट के आदेश पर हुई कार्यवाही

उप्र के महराजगंज जनपद में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने की खबर है। इस बुलडोजर कार्यवाही से अवैध अतिक्रमण मिनटों में जमींदोज हो गया।

महराजगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, संकरी गली का रास्ता साफ; कोर्ट के आदेश पर हुई कार्यवाही
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने की खबर है। इस बुलडोजर कार्यवाही से अवैध अतिक्रमण मिनटों में जमींदोज हो गया।

इस बुलडोजर कार्यवाही के माध्यम से महराजगंज के मुख्य कस्बे के मऊपाकड़ संकरी गली में अतिक्रमण हटाकर रास्ता खाली कराया गया। सार्वजनिक स्थल को कब्जा मुक्त कराने के लिए बुलडोजर चला।

यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इससे दशकों पुराने विवाद का अंत हो गया और संकरी गली का रास्ता भी साफ हो गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से राहगीरों ने राहत की सांस ली। मनमाने कब्जे की फाइल क्लोज हो गई। कोर्ट के आदेश पर महराजगंज प्रशासन ने संकरी गली को मुक्त कराया। नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की।