रायबरेली में बोले कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय- ब्राह्मणों और सनातन धर्म पर अपना रुख स्पष्ट करे सपा

रायबरेली में बोले कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय- ब्राह्मणों और सनातन धर्म पर अपना रुख स्पष्ट करे सपा
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में उप्र के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने रायबरेली में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा से ब्राह्मणों और सनातन धर्म पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते और जनता सब कुछ देख रही है। कांग्रेस-सपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए समझौते कर रही है।

वहीं, शंकराचार्य और संतों की राजनीतिक टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि धार्मिक पदों पर आसीन महापुरुषों को राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए, जिससे उनकी गरिमा और सम्मान बना रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने चकबंदी के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, धारा-52 के तहत गजट जारी करने तथा किसानों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और प्राथमिकता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।