मुजफ्फरनगर: प्रेम को मिली मंजिल, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेतृत्व में संपन्न हुआ विवाह
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में समाज की तमाम चुनौतियों के बीच एक प्रेम कहानी आखिरकार अपने मुकाम तक पहुंच गई।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में समाज की तमाम चुनौतियों के बीच एक प्रेम कहानी आखिरकार अपने मुकाम तक पहुंच गई।
नई मंडी थाना क्षेत्र के जट मुझेड़ा निवासी खुशी और जानसठ निवासी अंकित ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। विवाह अखिल भारतीय हिंदू महासभा के नेतृत्व में संपन्न कराया गया।
शादी के बाद प्रेमी युगल ने पुलिस को पत्र देकर अपने विवाह की जानकारी दी और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। समारोह में मौजूद परिजनों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने नवदंपति को सुखद, सुरक्षित और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।


