औरैया कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल समेत शातिर चोर को गिरफ्तार
उप्र के औरैया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मधूपुर पुलिया सर्विस रोड से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र उर्फ मानव निवासी अहमदगढ़, थाना झिझाना, शामली के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की चोरी की Honda SP-160 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।



