लखीमपुर खीरी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजन अंतिम संस्कार को राजी नहीं; मचा कोहराम

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना में पीड़ित परिजनों ने थाना शारदानगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।

लखीमपुर खीरी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिजन अंतिम संस्कार को राजी नहीं; मचा कोहराम
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना में पीड़ित परिजनों ने थाना शारदानगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। मामला थाना शारदानगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमुनिया के एक मजरा का है।

यहां के निवासी शिव कुमार लोनिया से गांव के ही लोगों से मामूली विवाद हो गया। जिसपर एक शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच हेतु दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। बात न बनने पर पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए 151 में चालान कर दिया।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस प्रताड़ना से मौत होने की बात कह रही है। उधर परिजनों ने पुलिस कस्टडी में शिव कुमार की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना पर रास्ते में देखा कि शिव कुमार सड़क किनारे तड़प रहा है।

आनन फानन में मृतक के परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने शिव कुमार लोनिया को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद लाश का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

ये बात आग की तरह फैल गई जिस पर गांव को छावनी में तब्दील करते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई लेकिन पीड़ित परिजन अंतिम संस्कार को राजी नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा लिखकर कठोर कार्यवाही की जाय, इस बात को लेकिन पुलिस ने लिखित रूप से बात मानते हुए कार्यवाही शुरू कर काफी मशक्कत के बाद पीड़ित परिवार के लोगों को समझा बुझा कर अंतिम संस्कार करवाया गया।

अब बात आती है कि आखिर किन परिस्थितियों में शिव कुमार की मौत हुई है इसका पता लगना बाकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा। फिलहाल अभी तक दोषी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों पर अभी तक क्यों कोई कार्यवाही नहीं की गई?