उरई: IAS रिंकू सिंह राही के पक्ष में आया जाटव समाज, सुरक्षा बढ़ाने की मांग को दिया बल

उप्र के उरई जनपद में जाटव समाज विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

उरई: IAS रिंकू सिंह राही के पक्ष में आया जाटव समाज, सुरक्षा बढ़ाने की मांग को दिया बल
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट   

उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद में जाटव समाज विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

उन्होंने मांग की रिंकू सिंह राही की सुरक्षा बढ़ाई जाय क्योंकि सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया से यह प्रतीत होता है कि रिंकू सिंह राही एक निर्भीक, निष्पक्ष, कर्त्तव्यपरायण और ईमानदार छवि के अधिकारी है।

जिसका जीता जागता उदहारण जालौन में उप जिलाधिकारी रहते हुए यह देखा गया। उन्होंने एक मटर व्यापारी से लेकर नजूल की भूमि में भारी घोटाला उजागर किया था। जिसके चलते उनका स्थानांतरण उरई न्यायिक उप जिलाधिकारी के पद पर कर दिया गया।

यहां भी न्यायालय को विधिवत चलाने का उनका प्रयास था जो अधिवक्ताओं को नागवार गुजरा और उनकी न्यायालय का बहिष्कार कर दिया लेकिन कमाल यह है कि उन्होंने न्यायालय कार्य को एक दिन भी प्रभावित नहीं होने दिया। उन्होंने अपनी न्यायालय के कार्य को लाइव प्रसारण करके सीधे वादी व प्रतिवादी से जिरह कर न्यायालय को सुचारू रूप से चला रहे है।

इसके बाद कुछ ऐसे सोशल मीडिया पर उनको धमकी देने वाली पोस्ट डाली गई जिसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी, आयुक्त और शासन से अपनी सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया। जिसको अभी स्वीकार नहीं किया गया। तभी जाटव समाज आगे आकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जायज मान रहा है।

जाटव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण जाटव ने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री से मांग करते है कि एक ईमानदार आईएएस अधिकारी के साथ पूर्व में भी बड़ी घटना माफियाओं द्वारा घटित हो चुकी है। इसकी पुनरावृत्ति न हो इसलिए रिंकू सिंह राही की सुरक्षा बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इसमें प्रमुख रूप से रामसनेही, वीपी सिंह, राजेश जाटव,सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।