चंदौली पुलिस ने पकड़ी 58 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
उप्र के चंदौली जनपद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 58 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। सदर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 58 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। सदर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।
पंजाब से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 663 पेटी शराब पकड़ी गई। ट्रक के गुप्त लोहे के केबिन और लकड़ी के बुरादे में शराब छिपाई गई थी। इया दौरान 5898.60 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
गिरफ्तार दोनों आरोपी गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान यह बड़ी कार्रवाई हुई है। शराब की कीमत करीब 58 लाख रुपये है, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त किया गया।
पूछताछ में बिहार में ऊंचे दामों पर शराब बेचने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस अब अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।


