चन्दौली: सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और ननदोई ही निकले हत्यारे
उप्र के चन्दौली जनपद में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पत्नी और ननदोई ही हत्यारे हैं।
चन्दौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चन्दौली जनपद में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पत्नी और ननदोई ही हत्यारे हैं।
जानकारी के मुताबिक बबुरी थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या को पहले आत्महत्या बताया जा रहा था लेकिन पुलिस जांच में साजिश की परतें खुल गईं। इस हत्या की बड़ी वजह अवैध संबंध बना।
पत्नी और ननदोई को पति ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया जिस पर विवाद हुआ। इस विवाद में पति कि गला दबाकर और रस्सी से हत्या की गई और शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया।
सुबह रोने-चिल्लाने का नाटक किया गया। निर्दोष को फंसाने की भी पूरी योजना थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। जनपद की बबुरी थाना पुलिस ने घटना का सफल खुलासा किया है।


