प्रतापगढ़: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला पैदल जुलूस

उप्र के प्रतापगढ जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस ने भंगवा चुंगी चौराहे के पास छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना पुलिस चौकी के पास हुई थी।

प्रतापगढ़: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला पैदल जुलूस
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस ने भंगवा चुंगी चौराहे के पास छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना पुलिस चौकी के पास हुई थी।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। नगर कोतवाल सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई की।

वहीं, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस आरोपियों को भंगवा चुंगी चौराहे से नगर कोतवाली तक पैदल लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।