चंदौली को मिली 6 नई रोडवेज बसों की सौगात, यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
उप्र के चंदौली जनपद के सैयदराजा क्षेत्र को 6 नई रोडवेज बसों की सौगात मिली है। नौबतपुर बॉर्डर से 6 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के सैयदराजा क्षेत्र को 6 नई रोडवेज बसों की सौगात मिली है। नौबतपुर बॉर्डर से 6 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस सौगात से यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र के यात्रियों को अब सीधी बस सेवा की सुविधा मिलेगी। इससे छात्रों, मजदूरों और दैनिक यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत होगी। इस अवसर पर सुशील सिंह ने कहा नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र की जनता को काफी फायदा होगा।

Janmat News 
