चित्रकूट: न्यायधीशों ने साइकिल से कोर्ट पहुंचकर दी पेट्रोल बचाने की नसीहत, प्रदूषण कम करने का दिया सन्देश
उप्र के चित्रकूट जनपद के न्यायधीश आज सुबह साइकिल पर सवार होकर न्यायालय पहुंचे। इस तरह उन्होंने वैश्विक तेल संकट और पर्यावरण प्रदूषण कम करने का सन्देश दिया है।
चित्रकूट से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट
चित्रकूट/जनमत न्यूज़। उप्र के चित्रकूट जनपद के न्यायधीश आज सुबह साइकिल पर सवार होकर न्यायालय पहुंचे। इस तरह उन्होंने वैश्विक तेल संकट और पर्यावरण प्रदूषण कम करने का सन्देश दिया है।
वर्तमान वैश्विक तेल संकट को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 20.05.2026 को सुबह 6:00 बजे मुख्य न्यायधीश राकेश कुमार यादव, परिवार न्यायालय, चित्रकूट द्वारा स्वयं के आवास से सिविल जज (सी०डि०)/ एसीजेएम, चित्रकूट अंशुमान यादव एवं अन्य स्टाफ के साथ साईकिल का प्रयोग करके न्यायालय पहुंचे।
उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं और शहर वासियों सहित वादकारियों को यह संदेश दिया गया कि वैश्विक तेल संकट और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए साईकिल यात्रा करनी चाहिए। आज ईको सिस्टम को सुरक्षित रखने की ज़रूरत है।
उन्होंने कहा कि साईकिल न केवल ईंधन की बचत करती है बल्कि वायु प्रदूषण को भी कम करती है। बल्कि जीरो प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन वाहन है। यही नहीं इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है।
हमें अधिक से अधिक पर्यावरण-अनुकूल साधनों का उपयोग करना चाहिए। शहर या आसपास की यात्रा एवं छोटी दूरी के लिए मोटरसाईकिल या अन्य वाहन की बनिस्बत साईकिल अपनाने से तेल की खपत घटेगी।
वहीं कार्बन उत्सर्जन कम होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। बतलाते चलें कि देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमत और किल्लत के बीच यह संदेश ईको फ्रेंडली है।

Janmat News 
