ज्ञान मंदिर फाउंडेशन का सामाजिक सेवा में योगदान: महिलाओं, युवाओं और किसानों को मिल रही निःशुल्क सहायता

समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्यरत ज्ञान मंदिर फाउंडेशन आज एक ऐसा नाम बन चुका है जो महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और किसानों को मुफ्त सेवाओं के माध्यम से सशक्त बनाने में जुटा है।

ज्ञान मंदिर फाउंडेशन का सामाजिक सेवा में योगदान: महिलाओं, युवाओं और किसानों को मिल रही निःशुल्क सहायता
REPORTED BY - RIZWAN KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

बहराइच/जनमत न्यूज। समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्यरत ज्ञान मंदिर फाउंडेशन आज एक ऐसा नाम बन चुका है जो महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और किसानों को मुफ्त सेवाओं के माध्यम से सशक्त बनाने में जुटा है। इस संस्था की मुख्य पहल के अंतर्गत लड़कियों के लिए निःशुल्क विवाह, शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था की जाती है। इन सेवाओं का उद्देश्य बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना और समाज में उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही युवाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क रोजगार, सुरक्षा एवं मार्गदर्शन, मानसिक स्वास्थ्य सहायता के साथ ही किसानों के लिए कृषि सहायता, निःशुल्क हेल्पलाइन, पर्यावरण संरक्षण अभियान, अपराध एवं धोखाधड़ी से सुरक्षा सुविधा, संगठन का उद्देश्य है देश को हर क्षेत्र में आगे ले जाना, और भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना।
एनजीओ का नारा है “सबका साथ, भारत का विकास”। इसमें प्रमुख पदाधिकारीगणों में अध्यक्ष: हकीम, उपाध्यक्ष: फैज अहमद, प्रवक्ता: सुमन देवी, मीडिया प्रभारी: संगीता देवी, मीडिया प्रतिनिधि: पूजा शर्मा, आरती शर्मा, देवी और संपादक: नफीसा रफीक अहमद है।
फाउंडेशन की यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने और असहाय वर्गों को समर्थन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।