अयोध्या पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, कहा- कलंक है चढ़ावा चोरी की घटना

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा आज अयोध्या पहुंचे और निर्माण समिति की बैठक में शामिल हुए। चढ़ावा चोरी मामले पर बोले, यह घटना अपने आप में "कलंक" है, हम सभी स्वयं को छोटा महसूस कर रहे हैं।

अयोध्या पहुंचे राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, कहा- कलंक है चढ़ावा चोरी की घटना
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा आज अयोध्या पहुंचे और निर्माण समिति की बैठक में शामिल हुए। चढ़ावा चोरी मामले पर बोले, यह घटना अपने आप में "कलंक" है, हम सभी स्वयं को छोटा महसूस कर रहे हैं।

कहा कि उम्मीद है कि व्यवस्थाओं में सुधार होगा और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी। पुराने मंदिर स्मारक का निर्माण लगभग पूरा है और अब वहां 24 घंटे अखंड ज्योति जलाने की तैयारी है।

हुतात्मा स्मारक का निर्माण जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। 30 जुलाई तक राम मंदिर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे होने का लक्ष्य है।

केवल 4 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का कार्य शेष है जिसे 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। राम मंदिर का ऑडिटोरियम दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार होगा।

राम कथा संग्रहालय की 20 गैलरियों की स्टोरीलाइन तैयार, वीडियो प्रस्तुति पर बैठक में अंतिम निर्णय होगा। सीईओ की नियुक्ति के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति अंतिम फैसला करेगी।