चंदौली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

उप्र के चंदौली जनपद से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी पर लटका शव मिलने की खबर सामने आ रही है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया जिससे मौके पर हंगामा मच गया।

चंदौली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी पर लटका शव मिलने की खबर सामने आ रही है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया जिससे मौके पर हंगामा मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के विजय नारायणपुर के बुझारत की मड़ई में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका वर्षा यादव (23) की तीन साल पहले शादी हुई थी।

मृतका वर्षा यादव अपने पीछे छह माह की मासूम बच्ची को छोड़ गई है। परिजनों का आरोप है कि दहेज को लेकर उत्पीड़न किया जाता था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति, सास और ससुर हिरासत में लेकर गिरफ्तार किए गए। मामले की जांच जारी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।