चंदौली में अपराधियों के हौसले बुलंद, नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी पर लाठी-डंडों से किया हमला; लूटे रुपए

उप्र के चंदौली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने तगादा कर घर लौट रहे व्यापारी को निशाना बनाया। घटना जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के सराय टेढ़की पुलिया के समीप की है।

चंदौली में अपराधियों के हौसले बुलंद, नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी पर लाठी-डंडों से किया हमला; लूटे रुपए
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने तगादा कर घर लौट रहे व्यापारी को निशाना बनाया। घटना जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के सराय टेढ़की पुलिया के समीप की है।

मिली जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर लाठी-डंडों से हमला किया। हमले से सिर पर चोट लगने से व्यापारी रतन बरनवाल सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश बैग में रखे 1.20 लाख रुपए, डायरी और दुकान के बिल लेकर फरार फरार हो गए।

थाने से महज एक किमी दूरी पर यह लूट की वारदात हुई। घटना से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश है। पुलिस जांच-पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।