अयोध्या में योगी सरकार के कार्यकाल का 10वां दीपोत्सव होगा सबसे भव्य, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
उप्र की रामनगरी अयोध्या में योगी सरकार के कार्यकाल का 10वां दीपोत्सव 7 नवंबर को अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाएगा। 2017 से शुरू हुआ दीपोत्सव हर साल नया कीर्तिमान बना रहा है और इस बार भी तैयारियां उसी भव्यता के साथ चल रही हैं।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में योगी सरकार के कार्यकाल का 10वां दीपोत्सव 7 नवंबर को अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाएगा। 2017 से शुरू हुआ दीपोत्सव हर साल नया कीर्तिमान बना रहा है और इस बार भी तैयारियां उसी भव्यता के साथ चल रही हैं।
सरयू तट स्थित राम की पैड़ी पर राजस्थान के धौलपुर के गुलाबी पत्थर बिछाने का काम तेजी पर है। मंच निर्माणकर्ता संजय पाल के अनुसार अतिथियों के लिए तीन मंच बनाए जा रहे हैं।
मुख्य मंच 52x28 और दूसरा मंच 16x40 का होगा। इसके अलावा अलग ब्लॉक भी तैयार किए गए हैं। कुल 5 से 6 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी, जो पिछले साल से दो हजार अधिक है।
मंच के पास रंग बिरंगी टाइल्स से सजा विशाल अर्ध घड़ा भी आकर्षण का केंद्र होगा। दीपोत्सव को राज्य मेला का दर्जा मिला हुआ है, इसलिए अलग अलग थीम पर सजावट की जा रही है।
वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी का कहना है कि इस बार का दीपोत्सव सबसे अलग और खास होगा।



