अयोध्या के रामलला दरबार में आस्था के आगे भीषण गर्मी नतमस्तक, दर्शन के लिए उत्साहित दिखे भक्त

उप्र की रामनगरी अयोध्या में सूरज उगल रहा है, लेकिन भक्तों की आस्था का सागर उससे कहीं ज्यादा प्रचंड है। अयोध्या का पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है।

अयोध्या के रामलला दरबार में आस्था के आगे भीषण गर्मी नतमस्तक, दर्शन के लिए उत्साहित दिखे भक्त
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में सूरज उगल रहा है, लेकिन भक्तों की आस्था का सागर उससे कहीं ज्यादा प्रचंड है। अयोध्या का पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। इसके बावजूद देशभर से आए श्रद्धालु भगवान रामलला के दर्शन के लिए काफी उत्साहित दिखे।

वही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भीषण गर्मी को देखते हुए दर्शन मार्ग पर खास इंतजाम किए हैं। तपती जमीन से बचाव के लिए मैट बिछाई गई है और जगह-जगह वाटर कूलर लगाए गए हैं।तपती दोपहरी, माथे पर पसीना, पर चेहरे पर थकान नहीं बस रामलला के एक दर्शन की आस।

इस दौरान देश भर से आए श्रद्धालुओं ने अयोध्या प्रशासन और सरकार का अच्छी व्यवस्था किए जाने का आभार व्यक्त किया।अयोध्या में आज यही नजारा दिखा, जहाँ साबित हो गया कि सच्ची श्रद्धा के आगे मौसम भी नतमस्तक है।