बरेली: पति ने पत्नी से की हैवानियत, प्राइवेट पार्ट पर मारी लात; बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर
उप्र के बरेली जनपद में पत्नी से पति द्वारा हैवानियत किए जाने की खबर सामने आ रही है। पति ने पत्नी प्राइवेट पार्ट पर लात मारी है। घटना बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सनूआ की है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में पत्नी से पति द्वारा हैवानियत किए जाने की खबर सामने आ रही है। पति ने पत्नी प्राइवेट पार्ट पर लात मारी है। घटना बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सनूआ की है।
मिली जानकारी के अनुसार पति ने पत्नी को लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा, जिससे पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पति ने पत्नी को 3 तलाक देकर घर से भी निकाल दिया।
पीडिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी पैदा होने और दहेज को लेकर विवाहिता पर जुल्म किया जा रहा है। पति पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटने का आरोप है।
इसके अलावा मारपीट के बाद तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का भी आरोप पति पर लगा है। घायल विवाहिता जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी हालत नाजुक है।
पीडिता ने बेटियां होने पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। मायके वालों ने 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।


