मुजफ्फरनगर: पूर्व केंद्रीय मंत्री पर अवैध कब्जे व गार्ड पर मारपीट का आरोप, धरने पर बैठे लोग

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर अवैध कब्जे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार आधी रात को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के घर के बाहर हंगामा हुआ है।

मुजफ्फरनगर: पूर्व केंद्रीय मंत्री पर अवैध कब्जे व गार्ड पर मारपीट का आरोप, धरने पर बैठे लोग
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर अवैध कब्जे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार आधी रात को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के घर के बाहर हंगामा हुआ है।

पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान के घर के बाहर कॉलोनी वासी धरने पर बैठे हैं। मुजफ्फरनगर के हड्डियों के मशहूर डॉक्टर ललित बाना के भाई के साथ पूर्व मंत्री के गार्ड द्वारा मारपीट का आरोप है।

डॉ ललित बाना, उनके भाई और कई अन्य लोग आधी रात को पूर्व मंत्री के घर के बाहर धरने पर बैठे हैं। डॉ। ललित ने पूर्व मंत्री पर अवैध कब्जे का लगाया आरोप है।

शिकायत करने पर मंत्री द्वारा रंजिश रखे जाने की बात कही। पुलिस मौके पर पहुंची है। पूर्व मंत्री संजीव बालियान घर से बाहर आए तो हंगामा देखकर चुपचाप वापस चले गए। पूरा मामला नई मंडी थाना क्षेत्र के ए टू जेड कॉलोनी का है।