बरेली से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए सीधी कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू, इंडिगो ने भरी पहली उड़ान

उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की एक और बड़ी तस्वीर आज बरेली जनपद से सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को कभी  "उत्तर प्रदेश का जेवर" बताया था.

बरेली से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए सीधी कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू, इंडिगो ने भरी पहली उड़ान
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की एक और बड़ी तस्वीर आज बरेली जनपद से सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को कभी  "उत्तर प्रदेश का जेवर" बताया था, अब उसी जेवर एयरपोर्ट से बरेली की सीधी कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो गई है।

इसका मतलब सिर्फ एक नई उड़ान नहीं, बल्कि बरेली का देश और दुनिया से जुड़ने का नया रास्ता खुलना है। अब बरेली के यात्री जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए देश-विदेश की उड़ानों से आसानी से जुड़ सकेंगे।

आज इंडिगो एयरलाइंस की 78 सीटर फ्लाइट पहली बार जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बरेली पहुंची। जिसमे आज पहली बार 26 यात्री जेवर से उड़कर बरेली पहुंचे। इसके अलावा 49 यात्रियों ने पहली बार आज बरेली एयरपोर्ट से जेवर के लिए उड़ान भरी।