प्रतापगढ़: ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल, पौधे देकर किया गया छात्रों का स्वागत

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के वन विभाग द्वारा जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देशानुसार  01 जुलाई  2026 को सदर रेंज के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय के प्रथम दिवस पर छात्रों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया।

प्रतापगढ़: ग्रीष्मावकाश के बाद खुले स्कूल, पौधे देकर किया गया छात्रों का स्वागत
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के वन विभाग द्वारा जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय के निर्देशानुसार  01 जुलाई  2026 को सदर रेंज के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालय के प्रथम दिवस पर छात्रों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभागीय निदेशक आशुतोष गुप्ता द्वारा बताया गया कि वन महोत्सव (01 जूलाई से  07 जुलाई  2026) तक मनाया जा रहा है बच्चों को पौधे वितरित किए गए। यह कार्यक्रम एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर रोशन लाल उमरवैश्य के संयोजन में हुआ।

उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि एक पौधा लगाना, सौ जीवन बचाने के बराबर है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ाव पर भी जोर दिया।

विद्यालय परिवार की मुखिया डॉ. शाहिदा ने सभी छात्रों का नए सत्र के लिए उत्साहवर्धन किया और पौधरोपण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की साथ हीं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त्त करते हुए उन्हें बुके तथा मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य विपिन कुमार सोनी ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल के पहले दिन पौधे देकर बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना शासन और प्रशासन की बहुत ही अच्छी सोच है।

इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बच्चों ने अपने-अपने नाम के पौधे लेकर उन्हें सहेजने और बड़ा करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में सामूहिक पौधरोपण भी किया गया।पौधे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्कूल का पहला दिन उनके लिए यादगार बन गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी सदर जगन्नाथ प्रसाद, वन दरोगा सत्यम विष्वकर्मा, राहुल गौतम, अजीत कुमार, वन रक्षक, सूरज कुमार, बीरेन्द्र कुमार, अजय कुमार और अन्य समाज सेवी स्कूल के अध्यापकगण उपस्थित रहे।