हाथरस रेलवे स्टेशन पर पार्किंग को लेकर विवाद, महिला ने खुद को पुलिस कांस्टेबल बताकर की दबंगई

उप्र के हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के नगला आलिया की रहने वाली एक महिला द्वारा हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के बुकिंग गेट के पास करीब एक घंटे तक बाइक खड़ी किए जाने को लेकर पार्किंग कर्मचारियों से विवाद होने का मामला सामने आया है।

हाथरस रेलवे स्टेशन पर पार्किंग को लेकर विवाद, महिला ने खुद को पुलिस कांस्टेबल बताकर की दबंगई
Published By- Diwaker Mishra

हाथरस से होमेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के नगला आलिया की रहने वाली एक महिला द्वारा हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के बुकिंग गेट के पास करीब एक घंटे तक बाइक खड़ी किए जाने को लेकर पार्किंग कर्मचारियों से विवाद होने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि जब पार्किंग कर्मचारी ने महिला से बाइक निर्धारित पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा तो महिला ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बताया।

आरोप है कि इसके बाद महिला और पार्किंग मैनेजर के बीच कहासुनी और बदसलूकी हुई। मामला उस समय और बढ़ गया जब महिला के पति मौके पर पहुंचे। आरोप है कि महिला कास्टेबल ने पार्किंग मैनेजर के पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी।

वहीं, सामने आए वीडियो में पार्किंग मैनेजर का मोबाइल छीने और विवाद के दौरान बदसलूकी किए जाने का दावा किया जा रहा है। पूरे मामले की वास्तविकता वीडियो और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बड़ा सवाल-क्या महिला वास्तव में यूपी पुलिस में तैनात है?

यदि महिला वास्तव में पुलिस विभाग में कार्यरत है, तो संबंधित पुलिस अधिकारी/एसपी को मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तथ्य सामने लाने चाहिए। साथ ही यदि पुलिसकर्मी द्वारा पद का अनुचित प्रभाव इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि होती है तो विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जानी चाहिए।