जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी, निरीक्षण में कई चिकित्सक मिले नदारद
सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
फतेहपुर से भीम शंकर की रिपोर्ट —
फतेहपुर/जनमत न्यूज। फतेहपुर के जिला अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों के समय से न पहुंचने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज और उनके तीमारदार घंटों तक डॉक्टरों का इंतजार करते नजर आए।
डॉक्टरों की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आ गई। निरीक्षण के दौरान सुबह 10 बजे के बाद भी कई चिकित्सक अपने कक्षों से नदारद मिले।
सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज मिलना सबसे पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज और उनके तीमारदार डॉक्टरों के इंतजार में इधर-उधर भटकते नजर आए, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.