प्रतापगढ़ में दो किशोरों की डूबकर मौत, नाले में नहाने के दौरान हुआ हादसा

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में नाले में नहाते समय दो किशोर की डूबकर मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के आसपुर देवसरा थाना के दफरा सेतापुर का है।

प्रतापगढ़ में दो किशोरों की डूबकर मौत, नाले में नहाने के दौरान हुआ हादसा
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट  

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में नाले में नहाते समय दो किशोर की डूबकर मौत होने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के आसपुर देवसरा थाना के दफरा सेतापुर का है।

मिली जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय अनव व 12 वर्षीय विक्रम दोस्तों के साथ नहाने गया था। नाले में नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला।

सीएचसी में दोनों किशोरों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से दोनों मृतकों के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।