हाथरस में महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के लिए भव्य स्वागत समारोह, क्षेत्र में एकता व स्वाभिमान का संदेश
उप्र के हाथरस जनपद में शौर्य और पराक्रम के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की आगामी शोभायात्रा को लेकर समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में शौर्य और पराक्रम के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की आगामी शोभायात्रा को लेकर समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में आज गौशाला रोड, बेनीराम बाग स्थित प्रसिद्ध बाल हनुमान जी मंदिर परिसर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया संयोजक संदीप सिसोदिया और उनकी पूरी टीम का क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों द्वारा भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल हनुमान जी के दर्शन और वंदन के साथ हुई।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों दीपक गुप्ता, अजीत शर्मा, पवन अग्रवाल,
दीपक अग्रवाल, रमेश चंद्र भारती, कालू लाला, कानू शर्मा, शिवम शर्मा, मयंक शर्मा और अंकुर गुप्ता ने सभी अतिथियों को साफा (पगड़ी) पहनाकर और फूलों की मालाएं अर्पित कर उनका सम्मान किया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनकी स्मृति में निकलने वाली यह शोभायात्रा क्षेत्र में एकता और स्वाभिमान का संदेश देगी।
अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने इस सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि जनता का यह प्रेम और सहयोग ही हमारी असली ताकत है, और हम इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर स्वागत समारोह में मुख्य रूप योगेंद्र सिंह गहलोत, छोटू राणा, यवन चौहान, विकाश सिंह पौरुष, गौरव ठाकुर, रजत चौधरी, मोना ठाकुर उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने एक स्वर में महाराणा प्रताप के जयघोष किए, जिससे पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने आगामी शोभायात्रा को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Janmat News 
